17 दिसंबर 2020 - 12:45
कठिन दिनों में ईरान के साथ खड़े हैं, अपने बैंकों में रखी पूंजी से लाभ उठाने का अवसर देंगे ईरान को, तुर्की का बड़ा एलान

तुर्की की वाणिज्य मंत्री ने ईरान के के उद्योग, खनन और वाणिज्य मंत्री से टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि कठिन दिनों में हम ईरान के साथ खड़े हैं, हम दवाओं और खाद्य सामाग्री को प्राथमिकता देंगे और ऐसी परिस्थितियां पैदा करेंगे जिनमें ईरान, तुर्की के बैंकों में मौजूद अपनी रक़म से दवाएं और खद्य सामाग्री खरीद सके।

तुर्की की वाणिज्य मंत्री रुखसार पेकजान ने इसी तरह इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि तुर्की ईरान के साथ व्यापार और सहयोग में विस्तार का इच्छुक है।

उन्होंने दोनों देशों के मध्य व्यापार व सहयोग की संभावनाओं  का उल्लेख करते हुए कहा कि हम ईरान के साथ पूरी तरह से सहयोग के  लिए तैयार हैं और दोनों देशों के बीच कोरोना के दौरान और उसके बाद, सहयोग में विस्तार होना चाहिए।

तुर्की की वाणिज्य मंत्री ने इसी तरह ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख, महमूद वाएज़ी से अपनी टेलीफोनी वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि हम दोनों देशों के व्यापारियों के लिए अवसर बढ़ाने और व्यापार में विस्तार की राह अधिक खोलने पर तैयार हैं।

रुख़सार पेकजान ने इसी तरह ईरान और तुर्की के बीच होने वाले सहयोग समझौतों के पूरी तरह से पालन पर बल दिया।

ईरान अमरीकी प्रतिबंधों की वजह से दूसरे देशों में मौजूद अपनी पूंजी को प्रयोग नहीं कर पा रहा है लेकिन कई देश सहयोग कर रहे हैं जैसाकि अब तुर्की ने भी एलान किया है।